रायपुर। सोशल मीडिया पर ‘फॉलोअर्स’ और ‘लाइक’ बटोरने की होड़ अब कानून के रखवालों को भी घेरे में ले आई है। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से सामने आया एक चौंकाने वाला मामला अब चर्चा और जांच का विषय बन चुका है। दरअसल, बटालियन में पदस्थ डीएसपी तस्लीम आरिफ की पत्नी का। एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह नीली बत्ती लगी सरकारी गाड़ी के बोनट पर बैठकर जन्मदिन मनाते नजर आ रही हैं।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह गाड़ी के बोनट पर केक काट रही हैं और परिवार के सदस्य फोटो-वीडियो शूट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, एक अन्य वीडियो में वही सरकारी वाहन उन्हें पिकनिक स्पॉट एक वाटरफॉल की ओर ले जाते हुए भी दिखाई दे रहा है।
इस स्टाइल में जन्मदिन मनाने की हरकत सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है और लोगों ने सरकारी संसाधनों के निजी उपयोग पर नाराज़गी जताई है। मामला अब केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है, प्रशासनिक स्तर पर भी इस पर गंभीर मंथन शुरू हो गया है।
कानून विशेषज्ञों की राय
इस मुद्दे पर राय देते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के अधिवक्ता नील कमल गर्ग ने कहा, सरकारी वाहन का प्रयोग केवल सरकारी कार्यों के लिए ही किया जा सकता है। उसका निजी इस्तेमाल, वह भी नीली बत्ती के साथ फोटो-वीडियो बनाना नियमों की सीधी तौर पर अवहेलना है।
उन्होंने यह भी कहा कि यह न केवल अनुशासनहीनता है, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी उपयुक नही है। यदि मामले की जांच में पुष्टि होती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई की पूरी संभावना है।
इस पूरे घटनाक्रम ने न केवल सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाई है, बल्कि डीएसपी तस्लीम आरिफ की कार्यप्रणाली और उनके पद की गरिमा पर भी प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं। अभी तक किसी भी उच्च अधिकारी की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन यह तय माना जा रहा है कि वायरल वीडियो के बाद इस मामले में कार्रवाई तय है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8182050
Total views : 8214131