धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आदिवासी गांवों में शिविर के माध्यम से मिलेगा 25 योजनाओं का लाभ

कलेक्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी जानकारी

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- जिले के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में समग्र विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 15 जून से 30 जून तक ‘धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान’ चलाया जाएगा। इसी कड़ी में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विकासखंडों के चयनित गांव में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जिसके माध्यम से जिले के 35 गांवों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विकासखंड लोरमी में कुल 10 शिविर पथरिया में 02 और मुंगेली में 01 शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से लोरमी विकासखंड के 28, पथरिया विकासखंड के 06 और मुंगेली विकासखंड के 01 आदिवासी बाहुल्य गांव लाभान्वित होंगे।


कलेक्टर ने बताया कि पहला शिविर 16 जून को लोरमी विकासखंड के ग्राम बिजरा कछार में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न सेवाओं का लाभ देने के लिए समस्त गतिविधियों को दो भागों में बांटा गया है तात्कालिक गतिविधि एवं दीर्घकालिक गतिविधि।

तात्कालिक गतिविधि के अंतर्गत विभिन्न सेवाओं एवं सुविधाओं का लाभ तत्काल शिविर के माध्यम से दिया जाएगा जिसमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र आदि शामिल है। इसी प्रकार दीर्घकालिक गतिविधियों में पक्का आवास, सड़क, जलापूर्ति, छात्रावास आंगनवाड़ी ,विद्युतीकरण आदि गतिविधियां शामिल है। कलेक्टर ने आमजनों से इस अभियान में शामिल होकर शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।

जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत कलेक्टोरेट परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के सभी विकासखण्डों के चयनित आदिवासी गांवों में इस अभियान के महत्व एवं इससे मिलने वाले लाभों के बारे में आम जनों को जागरूक करेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पांडेय, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त लक्ष्मी प्रसाद पटेल मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *