राजा रघुवंशी को किस्मत ने 3 बार दी मोहलत, चौथी बार में कातिलों ने कर दिया खेल खत्म, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

राजा रघुवंशी मर्डर केस में जैसे-जैसे परतें खुल रही हैं, कहानी उतनी ही खौफनाक होती जा रही है। मेघालय में हनीमून मनाने गए एक न्यूली मैरिड कपल की ट्रैजेडी अब एक सुनियोजित हत्या की साजिश में बदल चुकी है।

राजा की मौत को लेकर अब पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है।

पुलिस के मुताबिक, राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राजा कुशवाहा ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी, और इसके लिए चार बार प्रयास किया गया। तीन बार राजा की किस्मत ने उसे बचा लिया, लेकिन चौथी बार में उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

पहली कोशिश: गुवाहाटी में ही होनी थी हत्या

पुलिस अधीक्षक विवेक सईम (SP Vivek Syiem) ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि सोनम और राजा 19 मई को गुवाहाटी पहुंचे थे। कातिल भी उसी दिन वहां पहुंच चुके थे। प्लान था कि राजा को गुवाहाटी में ही कामाख्या मंदिर के बाद मार दिया जाए और शव भी वहीं ठिकाने लगा दिया जाए। लेकिन सोनम ने अचानक प्लान बदला और शिलॉन्ग और सोहरा जाने की जिद की, जिससे हत्या टल गई।

दूसरी और तीसरी कोशिश: सोहरा और नोंग्रियाट में भी नाकामी

शिलॉन्ग से सोहरा जाते हुए उन्होंने दो बार और कोशिश की-पहली बार नोंग्रियाट में, लेकिन शव को छिपाने की जगह नहीं मिली। दूसरी बार जब राजा वॉशरूम गया, तब मावलाख्यात और वेसाडोंग के बीच हमला करने की योजना थी, लेकिन मौका नहीं मिल पाया।

चौथी बार में पूरा हुआ मर्डर प्लान

आखिरकार वेसाडोंग वाटरफॉल के पास राजा को मौका मिलते ही मौत के घाट उतार दिया गया। यहीं पर सोनम और उसके प्रेमी राजा कुशवाहा की प्लानिंग सफल हुई। पुलिस के मुताबिक, इस लोकेशन को इसलिए चुना गया क्योंकि यहां टूरिस्ट कम आते हैं और शव छिपाने में आसानी हो सकती थी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *