‘मैं बयान दूंगा, इसको फांसी होनी चाहिए…’: राजा के परिवार से बोला सोनम का भाई, विपिन ने खोली साजिश की परतें

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

राजा रघुवंशी हत्याकांड में रोज नए खुलासे सामने आ रहे हैं. राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने ‘आजतक’ के साथ एक टेलीफोनिक इंटरव्यू में सोनम और उसकी मां पर गंभीर आरोप लगाए. वहीं, सोनम के भाई गोविंद ने राजा के परिवार से कहा, “मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस में बयान दूंगा, सोनम को फांसी होनी चाहिए.” इस बीच, विपिन ने दावा किया कि सोनम की मां को उसकी साजिश की पूरी जानकारी थी, लेकिन उसने इसे छुपाया.

विपिन ने बताया, 11 मई को राजा और सोनम की शादी हुई थी. शादी के बाद सोनम 13 मई को अपने मायके गई और 20 मई को राजा के साथ हनीमून के लिए वाया बेंगलुरु-गुवाहाटी होते हुए शिलांग के लिए रवाना हुई. जबकि उनको सिर्फ कामाख्या देवी के दर्शन करके ही वापस आना था.

राज के भाई विपिन के मुताबिक, सोनम ने अपनी मां से पहले ही कह दिया था, “जिससे तुम मेरी शादी कराओगे, उसका अंजाम बहुत बुरा होगा.” विपिन ने आरोप लगाया कि सोनम की मां को उसकी प्रेम कहानी और साजिश की पूरी जानकारी थी, लेकिन उसने यह बात राजा के परिवार से छिपाई. अब सोनम की मां नाटक कर रही है, बार-बार बेहोश होने का ड्रामा कर रही है. उसे सब पता था.”

6 घंटे की फोन कॉल और साजिश का शक
विपिन ने सनसनीखेज दावा किया कि हत्या के बाद (23 मई से 8 जून तक) सोनम अपनी मां से रोज 6-6 घंटे फोन पर बात करती थी. उन्होंने सवाल उठाया, “अगर मां को कुछ नहीं पता था, तो इतनी लंबी बातचीत का क्या मतलब?” विपिन के अनुसार, सोनम का प्रेमी कौन है, यह भी उसकी मां को पता था, लेकिन उसने नाम नहीं बताया. उन्होंने कहा, “पुलिस को सोनम की मां से पूछताछ करनी चाहिए.”

सोनम का भाई बोला- सोनम दोषी, उसे सजा मिले
विपिन ने बताया कि सोनम के भाई गोविंद से उनकी बात हुई, जिसमें गोविंद ने कहा, “सोनम गुनहगार है. सबूत मिल रहे हैं. मैं प्रेस मीटिंग बुलाऊंगा और कहूंगा कि उसे फांसी होनी चाहिए.” गोविंद ने रघुवंशी समाज की पंचायत बुलाने की भी बात कही, ताकि इस मामले को सामाजिक स्तर पर उठाया जाए. विपिन ने कहा, “गोविंद को भी नहीं पता था कि उसकी बहन ऐसी साजिश रच रही है. अगर पता होता, तो वह पहले ही बता देता.”

17 दिन तक संपर्क में थी सोनम
विपिन ने खुलासा किया कि हत्या के बाद सोनम 17 दिन तक उनके परिवार के संपर्क में थी और रात 12 बजे तक फोन पर बात करती थी. 8 जून को जब इंदौर में राज कुशवाह को पुलिस ने पकड़ा, उसी समय सोनम गाजीपुर में बाहर निकली और बाद में सरेंडर कर दिया. विपिन ने कहा, “सोनम की हरकतों और बातचीत के तरीके से साफ था कि पूरी साजिश उसी ने रची.”

‘शादी नहीं करनी थी, तो मना कर देती’
विपिन ने गुस्से में कहा, “सोनम को शादी नहीं करनी थी, तो मना कर देती. एक सीधे-साधे लड़के का परिवार बर्बाद कर दिया.” उन्होंने बताया कि सोनम के पिता को इस साजिश का पता नहीं था, वरना वह इतने दिन चुप नहीं रहते. विपिन ने मांग की कि सोनम और उसकी मां से कड़ाई से पूछताछ हो, ताकि पूरी सच्चाई सामने आए.

उधर, मेघालय पुलिस के ‘ऑपरेशन हनीमून’ के तहत सोनम, राज कुशवाह और तीन भाड़े के हत्यारों आकाश राजपूत, विशाल ठाकुर और आनंद कुर्मी को गिरफ्तार कर लिया है. सोनम ने 23 मई को शिलांग के सोहरा में राजा की हत्या की साजिश रची थी.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *