श्रमिकों के हित में श्रम विभाग की पहल: पंजीयन-नवीनीकरण शिविर का आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशन में श्रमिकों को विभागीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने हेतु श्रम विभाग द्वारा पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 09 जून को मुंगेली विकासखंड के ग्राम पंचायत सेमरचुवा एवं 10 जून को लोरमी के ग्राम पंचायत जोतपुर में शिविर संपन्न हुआ।


जिला श्रम पदाधिकारी श्री अभिषेक सिंह ने बताया कि शिविर में कुल 234 श्रमिकों का पंजीयन एवं 11 श्रमिकों का नवीनीकरण किया गया। इसके अतिरिक्त 52 श्रमिक पहले से ही पंजीकृत पाए गए, जिन्हें विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर के दौरान श्रमेव जयते मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वयं पंजीयन, नवीनीकरण एवं योजना आवेदन की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई, जिससे श्रमिक डिजिटल रूप से भी इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

विभागीय कर्मचारियों द्वारा श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं जैसे श्रमिक कल्याण सहायता, चिकित्सा सहायता, मातृत्व लाभ, शिक्षा प्रोत्साहन आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में श्रमिकों ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए इसे लाभकारी और जानकारीवर्धक बताया। जिला प्रशासन एवं श्रम विभाग द्वारा इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से अधिकाधिक श्रमिकों को योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

श्रम पदाधिकारी ने बताया कि 12 व 13 जून को विकासखंड पथरिया के ग्राम चन्द्रगढ़ी एवं मुंगेली के कुरानकापा, 16 व 17 जून को विकासखंड पथरिया ग्राम जगताकापा व लोरमी के ग्राम डिंडौरी, 19 व 20 जून को विकासखण्ड मुंगेली के सिंगबांधा एवं पथरिया के सकेरी, 23 व 24 जून को विकासखण्ड लोरमी के ग्राम कोदवा महंत एवं पथरिया के नहना, 26 व 27 जून को विकासखण्ड मुंगेली के हेड़सपुर व लोरमी के बिजराकापाखुर्द और 30 जून को विकासखण्ड पथरिया के ग्राम मुंडा देवरी एवं लोरमी के दाउकापा में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *