कलेक्टर ने किया मुंगेली के महाराणा प्रताप वार्ड में सड़क मरम्मत कार्य का निरीक्षण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली-कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज नगर पालिका मुंगेली के अंतर्गत महाराणा प्रताप वार्ड में चल रहे सड़क मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरम्मत कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से मरम्मत कार्य की लागत और मटेरियल की गुणवत्ता का भी भौतिक सत्यापन किया।


कलेक्टर ने कहा कि सड़क के मरम्मत कार्य पूर्ण हो जाने से वार्डवासियों और शहर आने जाने वाले लोगों को सहूलियत होगी। साथ ही बारिश के समय जल भराव की समस्या से निजात भी मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को मरम्मत कार्य का नियमित निरीक्षण करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी और निर्माण एजेंसी के लोग मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *