जनजातियों को विकासमूलक योजनाओं का मिले शत प्रतिशत लाभ: कलेक्टर..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गांवों में सर्वे करा कर विभिन्न योजनाओं से प्राथमिकता से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली
8959931111

मुंगेली-जिले के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में समग्र विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 15 जून से 30 जून तक ‘धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान’ चलाया जाएगा। इसी कड़ी में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने अभियान के सफल आयोजन के लिए कार्य योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली और धरती आबा अंतर्गत शासन की विभिन्न योजनाओं से जनजातीय समुदाय के लोगों को शत प्रतिशत लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री कुमार ने कहा कि गांवों में धरती आबा अंतर्गत विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों के गैप आइडेंटिफिकेशन के लिए सर्वे कराएं तत्पश्चात शिविरों के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का लाभ दिया जाए। उन्होंने इस अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को विभिन्न शिविरों के नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को चिन्हांकित गांवों का दौरा करने तथा अभियान का प्रभावी प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस अभियान को केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता बताते हुए पूरी संवेदनशीलता के साथ जिले के चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में शिविरों के आयोजन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शासकीय योजनाओं से वंचित परिवारों और ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करना है।


जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पांडेय ने बताया कि धरती आबा अभियान के तहत 35 आदिवासी गांवों में विकास की विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविरों के माध्यम से जनजातीय समुदाय के लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की 25 प्रमुख योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर शिविर के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।


सहायक आयुक्त आदिवासी विकास लक्ष्मी प्रसाद पटेल ने बताया कि आदिवासी क्षेत्रों के समग्र विकास और वहां निवास करने वाले जनजातियों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ 02 अक्टूबर 2024 को किया गया था। यह अभियान पीएम जनमन योजना की तर्ज पर तैयार किया गया है, जिसके अंतर्गत 17 मंत्रालयों द्वारा संचालित 25 गतिविधियों को समन्वित रूप से आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में लागू किया जा रहा है।

आय,जाति, निवास, आधार कार्ड सहित 25 योजनाओं का मिलेगा लाभ धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। आमजनों को आय, जाति, निवास आधार एवं आयुष्मान कार्ड, पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा, आवास, सड़क जलापूर्ति सहित 25 योजनाओं एवं गतिविधियों का लाभ एक छत के नीचे दिया जाएगा।

इस पहल के माध्यम से बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अंतरालों की पहचान कर अभिसरण और संतृप्तिकरण के माध्यम से विकास सुनिश्चित किया जाएगा। यह अभियान को जनजातीय समाज को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है और जिले के आदिवासी गांवों में विकास की नई रोशनी पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगा।

22 हजार से अधिक लोग होंगे योजनाओं से लाभान्वित सहायक आयुक्त लक्ष्मी प्रसाद पटेल ने जानकारी दी कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से जिले के तीनों विकासखंडों के 22 हजार से अधिक लोग शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *