ओपी चौधरी ने पीएम मोदी को 11 साल की उपलब्धियों पर दी बधाई, कहा- राष्ट्रोदय की प्रेरक यात्रा के सूत्रधार हैं मोदी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्र की सत्ता में 11 वर्षों की उपलब्धियों पर बधाई दी है। उन्होंने एक्स (X) पर पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व को “सुशासन, सेवा और गरीब-कल्याण की प्रेरक यात्रा” करार दिया।

ओपी चौधरी ने लिखा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में नए भारत ने नारी सशक्तिकरण, आर्थिक प्रगति, कृषि उत्थान, नवाचार, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र ने हर नागरिक को देश की प्रगति से जोड़ा है।

उन्होंने मोदी सरकार की डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, चंद्रयान मिशन, और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहल से भारत ने वैश्विक मंच पर महाशक्ति के रूप में पहचान बनाई है।

ओपी चौधरी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और अयोध्या राम मंदिर जैसे सांस्कृतिक अभियानों की भी सराहना करते हुए कहा कि इनसे भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नई ऊंचाई मिली है।

उन्होंने कहा, “विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व अनुकरणीय है। अंत्योदय से राष्ट्रोदय की इस यात्रा में उन्होंने एक समावेशी और समृद्ध भारत की नींव रखी है।”

आखिर में उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार। उनके नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है।”

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *