नई दिल्ली, 9 जून:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम के महानायक भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका त्याग और समर्पण देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा, “स्वतंत्रता संग्राम के महानायक भगवान बिरसा मुंडा जी को उनके बलिदान दिवस पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। आदिवासी भाई-बहनों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका त्याग और समर्पण देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।”
उल्लेखनीय है कि भगवान बिरसा मुंडा एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका जन्म 15 नवंबर 1875 को हुआ था और और उनकी मृत्यु 9 जून 1900 को हुई थी। उन्होंने आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी और ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया। भगवान बिरसा मुंडा ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया और आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8157029
Total views : 8178351