OYO Rooms में महिला का मर्डर, 8 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड ने 2 बच्चों की मां को 17 बार चाकू घोंपा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली। बेंगलुरु के एक होटल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। OYO होटल में महिला की उसके ब्वॉयफ्रेंड ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार देर रात की है, लेकिन दो दिन बाद ही इसका खुलासा हुआ।

पीड़िता की पहचान 33 साल की हरिनी के रूप में हुई है। आरोपी 25 वर्षीय तकनीकी विशेषज्ञ यशस है। दोनों बेंगलुरु के पश्चिमी उपनगर केंगेरी के निवासी थे। बताया जा रहा है महिला का ब्वॉयफ्रेंड उससे 8 साल छोटा है और महिला शादीशुदा थी और दो बच्चों की मां थी।

‘महिला दोस्ती खत्म करना चाहती थी लेकिन…’

हत्या पूर्णा प्रजना लेआउट में एक OYO होटल के कमरे में हुई, जहां हरिनी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सुब्रमण्यपुरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

डीसीपी साउथ लोकेश बी जगलासर ने बताया, ‘6 और 7 जून की रात को सुब्रमण्यपुरा पुलिस स्टेशन में हत्या की जानकारी मिली थी। दोनों एक-दूसरे को एक महीने से जानते थे। महिला दोस्ती खत्म करना चाहती थी और खुद को उससे दूर करने की कोशिश कर रही थी। गुस्से और ईर्ष्या के कारण, लड़के ने महिला की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।’ फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

‘अपनी पत्नी का सिर काट दिया’

ऐसी ही एक दूसरी घटना में, 28 साल के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का सिर काट दिया और उसका कटा हुआ सिर लेकर बेंगलुरु के अनेकल इलाके में पुलिस स्टेशन पहुंच गया। शंकर नाम के आरोपी ने अपनी 26 साल की पत्नी मानसा की उसके विवाहेतर संबंध को लेकर हुए विवाद के बाद हत्या कर दी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *