संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, विधायक पुन्नूलाल मोहले और सच्चिदानंद उपासने हुए शामिल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंगेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को अटल परिसर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में मुख्यवक्ता के रूप में सच्चिदानंद उपासने तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक पुन्नूलाल मोहले उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक गुरमीत सलुजा ने की।

भाजपा के संघर्ष और राष्ट्रवाद की चर्चा

कार्यशाला को संबोधित करते हुए सच्चिदानंद उपासने ने कहा कि “जनसंघ के समय से ही राष्ट्रवाद हमारी सोच का केंद्र रहा है। ऊपर से नीचे तक कार्यकर्ताओं ने लगातार संघर्ष किया, जिसका परिणाम है कि आज भाजपा 11 वर्षों से केंद्र की सत्ता में है।”

उन्होंने यह भी कहा कि यह वही सरकार है जिसने –

  • अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण

  • कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना

  • आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।

विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा – पहले राष्ट्र, फिर समाज, फिर पार्टी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि भाजपा ने “कार्यकर्ताओं की निष्ठा और वरिष्ठों के मार्गदर्शन के साथ लिए संकल्पों को पूरा किया है। पार्टी की कार्यपद्धति हमेशा राष्ट्रहित को प्राथमिकता देती है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को दोहराते हुए कहा कि “हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है।”

कार्यक्रम का संचालन व स्वागत

  • स्वागत भाषण: जिला संयोजक गुरमीत सलुजा

  • संचालन: अभियान के सह-संयोजक सुनील पाठक

  • आभार प्रदर्शन: सह-संयोजक निश्चल गुप्ता

कार्यशाला में कई प्रमुख नेता रहे मौजूद

इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें शामिल रहे:

  • जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय

  • पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक

  • प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कोमलगिरी गोस्वामीनरेंद्र शर्माअंजू राजपूत

  • वरिष्ठ नेता द्वारिका जायसवालधनीराम यादवदेवचरण भास्करअम्बालिका साहूअनिला राजपूतनरेश पटेलचंद्रकली पात्रेअंजना जायसवालरितिमालाल

  • जिले के 11 मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री और अन्य पदाधिकारीगण

रिपोर्ट: निर्मल अग्रवाल, ब्यूरो प्रमुख मुंगेली
मो.: 89599311111

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment