नशीली दवाओं की बिक्री की रोकथाम हेतु दवाई दुकानों पर औषधि प्रशासन की छापेमार कार्यवाही

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अनियमितता पाए जाने पर 04 औषधि दुकानों को नोटिस जारी

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- कलेक्टर कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशानुसार जिले में नशीली दवाओं के दुरूपयोग को रोकने के लिए औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले के मेडिकल स्टोर्स की छापेमार कार्यवाही की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में स्वापक और मनः प्रभावी दवाओं की अवैध बिक्री व नशे के रूप में दुरूपयोग को रोकने के तथा मरीजों को गुणवत्तायुक्त औषधियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से औषधि प्रशासन की टीम द्वारा मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान दवाओं की खरीदी बिक्री से संबधित दस्तावेज, अभिलेख और रजिस्टर की सघन जांच की गई और पंजीकृत चिकित्सक की पर्ची के आधार पर ही नशीली दवाओं का विक्रय करने के निर्देश दुकान संचालकों को दिये गये। जांच के दौरान 04 औषधि प्रतिष्ठानों में अनियमितता पाये जाने पर औषधि एवं प्रसाधन सामाग्री अधिनियम 1940 व नियमावली 1945 के तहत् कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।


औषधि निरीक्षक महेन्द्र देवांगन एवं रत्नेश बरगाह ने बताया कि सुरक्षा एंव निगरानी की दृष्टि से दवा दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगवाना अनिवार्य किया गया है। जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति के दिशा-निर्देशो के अंतर्गत पुलिस टीम के साथ सीसीटीवी के फुटेज की जांच की गई और सभी दुकानों को 07 दिवस में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए निर्देशित किया गया।

इस दौरान औषधि की गुणवत्ता की जांच के लिए संदेह के आधार पर 04 औषधियों का नमूना संकलित कर राज्य औषधि प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है। औषधि प्रशासन विभाग द्वारा नपा मुंगेली में समर्पित ब्लड बैंक एवं लोरमी स्थित ब्लड स्टोरेज सेंटर की भी जांच की गई और ब्लड सेंटर को शासन द्वारा निर्धारित दर पर ब्लड जारी करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान नमूना सहायक नोहर सिंह खरे उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *