अहिल्याबाई होल्कर जयंती वर्ष पर संगोष्ठी,सम्मान समारोह एवं स्वच्छता अभियान का अयोजन..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव-भाजपा मंडल सरगांव द्वारा देवी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दि जन्म जयंती पर ग्राम मोहभट्ठा में आज स्वच्छता दीदियों का सम्मान समारोह उनके विचारों पे संगोष्ठी एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

इस अवसर पे ग्राम के शिव मंदिर के पास तालाब की साफ सफाई, और आसपास फैली गंदगियों को साफ कर अहिल्याबाई होल्कर के विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर शिवजी की अनन्य भक्तिन अहिल्याबाई जी के मार्गों का अनुसरण करते हुए शिव मंदिर की साफ सफाई की गयी औऱ साथ ही महिला सम्मान के ध्येय सभी स्वच्छता दीदियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में आगे संगोष्ठी का अयोजन किया गया जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र शर्मा ने कहा कि अहिल्याबाई जी का 26 वर्षो का शासन राज व्यवस्था ,न्याय और जनकल्याण का अद्वितीय उदाहरण है उन्होंने कहा कि उनके शासनकाल में कभी अकाल नही पड़ा क्योंकि उन्होंने कृषि पर्यावरण और जनकल्याण को प्राथमिकता दी।

मंडल अध्यक्ष सरगांव पोषण यादव ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी केवल एक शासिका ही नहीं थीं, वे जनकल्याण एवं न्याय की मूर्ति थीं। कठिन समय में उन्होंने जिस धैर्य, निर्णय व करुणा से राज्य की बागडोर संभाली, वह इतिहास के स्वर्णिम पृष्ठों में अमर है।


उन्होंने धार्मिक एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया, महिलाओं के सम्मान के लिए आवाज़ उठाई व हर उस कार्य को प्राथमिकता दी जिससे जनता का भला हो।


जिला पंचायत सभापति अम्बालिका साहू ने इस अवसर पर कहा कि आज जब हम ‘सबका साथ, सबका विकास’ की बात करते हैं, तो अहिल्याबाई जी का जीवन हमारे लिए एक जीवंत आदर्श बनकर सामने आता है। ऐसी युगद्रष्टा, करुणामयी व लोकसेवी होलकर जी को श्रद्धा-सहित कोटि-कोटि नमन। उनकी संघर्षशील जीवन हमें सदैव सेवा, निष्ठा एवं न्याय के पथ पर चलने की शक्ति देती है।

नगर पंचायत सरगांव के अध्यक्ष परमानन्द साहू ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अहिल्याबाई के मार्ग का ही अनुसरण कर रहे है। उन्होंने उनके न्यायप्रिय औऱ संवेदनशील प्रशाशन का उदाहरण देते हुए बताया कि वे सामाजिक मर्यादा व युद्ध कौशल दोनों में दक्ष थी।

उन्होंने सामाजिक समरसता का उदाहरण प्रस्तुत किया और स्त्री धन का उपयोग विधवा गरीबो व वँचित के कल्याण के लिए किया उन्होंने विधवा विवाह को प्रोत्साहित करते हुए महिला शिक्षा पे बल दिया कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष घनश्याम राजपूत सहित जनप्रतिनिधियों ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर जनपद सदस्य मनीष साहू, सरपंच मोहभट्ठा गणेश वर्मा पूर्व सरपंच अशोक कंवर, रोहित वर्मा,पार्षद सविता कौशिक, गोकुल देवांगन,कपिल वर्मा,शबाना जबीन सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *