नई दिल्ली। शिवभक्तों के लिए अत्यंत पावन श्रावण मास (सावन) का आगमन इस वर्ष 11 जुलाई 2025, शुक्रवार से हो रहा है। सनातन पंचांग के अनुसार यह पावन महीना 30 दिनों का होगा और इसका समापन 9 अगस्त 2025, शनिवार को होगा।
श्रावण मास को भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है। इस दौरान श्रद्धालु व्रत, पूजन और विशेष अनुष्ठानों के जरिए भगवान शिव को प्रसन्न करते हैं। खासकर श्रावण सोमवार का विशेष महत्व होता है। इस दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक, बिल्वपत्र, गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद, चंदन, धूप-दीप, नैवेद्य आदि अर्पित किए जाते हैं।
जो भक्त मंदिर नहीं जा सकते, वे घर पर पार्थिव शिवलिंग बनाकर विधिवत पूजा कर सकते हैं और बाद में उसे जल में प्रवाहित करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि पार्थिव शिवलिंग की पूजा से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
सावन 2025 में कितने सोमवार आएंगे?
इस वर्ष श्रावण मास में कुल चार सोमवार पड़ रहे हैं:
-
पहला सावन सोमवार व्रत — 14 जुलाई 2025
-
दूसरा सावन सोमवार व्रत — 21 जुलाई 2025
-
तीसरा सावन सोमवार व्रत — 28 जुलाई 2025
-
चौथा सावन सोमवार व्रत — 04 अगस्त 2025
श्रावण मास शिव आराधना का श्रेष्ठ समय होता है। इस महीने में उपवास, रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप और अन्य शिव साधनाओं का विशेष महत्व है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8163477
Total views : 8188368