निर्माण कार्यों में धीमी प्रगति पर मुंगेली सीएमओ एवं इंजीनियर को नोटिस जारी
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
मुंगेली- कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में नगरीय निकाय, पीडब्ल्यूडी, आरईएस, पीएमजीएसवाय सहित निर्माण कार्य से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले में निर्माण संबंधी की गई घोषणाओं की प्रगति तथा नगरीय निकायवार तथा विभागवार स्वीकृत, पूर्ण, प्रगतिरत तथा अप्रारंभ कार्यों के साथ ही 15वें वित्त आयोग अंतर्गत स्वीकृत कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी कार्यों में लक्ष्य के अनुरूप व पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में प्रगति लाने के लिए निर्देशित किया। नगर पालिका मुंगेली अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान धीमी प्रगति पर उनहोने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए नगर पालिका मुंगेली सीएमओ आशीष तिवारी, असिस्टेंट इंजीनियर प्रवीण साहू और सब इंजीनियर नेमीचंद वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए। इसमें लापरवाही नहीं होना चाहिए। इसके लिए संबंधित अधिकारी निर्माण स्थलों का नियमित रूप से निरीक्षण कर प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें। उन्होंने अधिकारियों से दो टूक कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कार्यों में कमजोर गुणवत्ता मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बारिश के मौसम में जल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए जल संचयन एवं बोर रिचार्ज के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय सहित लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता और जनपद पंचायत मुंगेली, लोरमी, पथरिया तथा नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165021
Total views : 8190855