एकता में ही शक्ति की सीख: त्रिदिवसीय बाल संस्कार शिविर का समापन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिल्हा, निर्मल अग्रवाल ब्यूरो

बिल्हा के श्री अग्रसेन स्कूल में आयोजित त्रिदिवसीय बाल संस्कार शिविर का तृतीय व अंतिम दिवस दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुआ। इस दिन बच्चों को मंत्र, ध्यान और प्राणायाम सिखाए गए, साथ ही वार्म-अप भी कराया गया। शिविर में बच्चों को “चंदन है इस देश की माटी” गीत और “मात-पिता ने हम पर किया उपकार” वंदना भी सिखाई गई।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने ड्राइंग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाल हनुमान की कहानी और “कोई कार्य संभव नहीं होता” प्रेरक कहानी के माध्यम से जीवन की महत्वपूर्ण सीख दी गई। बच्चों को बताया गया कि बड़े और गुरु की बातें हमेशा माननी चाहिए क्योंकि वे सही मार्गदर्शन देते हैं।

ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रदीप तेजवानी और द्वितीय स्थान पर रोशनी तेजवानी एवं शशांक राजपूत रहे, जिन्हें पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के समापन पर कृति अग्रवाल ने बच्चों को हमेशा आगे बढ़ते रहने और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। बाल संस्कार शिविर के समापन अवसर पर श्री अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री सुरेश मंगल तथा सचिव सोनू अग्रवाल भी उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment