राज्य सूचना आयुक्त की चयन प्रक्रिया पर हाईकोर्ट ने आगामी आदेश तक रोक लगा दी है। चयन प्रक्रिया को लेकर सरकार की तरफ से 25 वर्ष के कार्य अनुभव की शर्तें लागू की गई, जिसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी।
मामले की सुनवाई के बाद जस्टिस संजय जायसवाल की सिंगल बेंच ने चयन प्रक्रिया पर रोक लगा दी है
बता दें, कि राज्य सूचना आयुक्त के दो पदों के लिए चयन प्रक्रिया के बीच में ही 9 मई को 25 वर्ष के कार्य अनुभव की शर्त लागू की गई थी।
इंटरव्यू से पहले इस शर्त को शामिल करने के खिलाफ तीन याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। दोनों ही पक्षों को सुनने के बाद जस्टिस संजय जायसवाल ने अगली सुनवाई 9 जून तक चयन प्रक्रिया पर रोक लगा दी है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8237187
Total views : 8284814