‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का 12 जून तक होगा आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कलेक्टर ने किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य के कृषि मंत्री रामविचार नेताम की मंशानुरूप जिले में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का आयोजन 12 जून तक किया जाएगा। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने इस अभियान के अंतर्गत किसान रथ को जिला कलेक्टोरेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने कहा कि किसानों को नवविकसित फसल किस्मों व कृषि तकनीकों की जानकारी देना तथा फसल विविधीकरण, मृदा स्वास्थ्य पत्रक के अनुसार रासायनिक उर्वरकों के संतुलित व वैकल्पिक उपयोग के संबंध में जागरूक करना अभियान का उद्देश्य है। इस दौरान कृषकों से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याओं तथा कृषकों के द्वारा किए जा रहे नवाचारों की जानकारी भी ली जाएगी। इसके आधार पर अनुसंधान के लिए कार्यनीति का निर्धारण किया जाएगा।


कृषि विभाग के उपसंचालक एम. आर. तिग्गा ने बताया कि अभियान के सफल आयोजन के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि विभाग, उद्यान, पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभाग के विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों को शामिल कर टीम का गठन किया गया है। यह टीम गॉवों में शिविर का आयोजन कर किसानों के साथ वैज्ञानिक परिचर्चा करेगी और किसानों को खरीफ में कृषि कार्यों के लिए जानकारी प्रदान करेगी।

इस दल द्वारा रूट चार्ट के आधार पर प्रतिदिन 02 चिन्हांकित ग्राम पंचायतों सहित जिले के 78 ग्राम पंचायतों में शिविर का आयोजन कर नवीन कृषि तकनीकों के संबंध में किसानों को जागरूक किया जाएगा। वैज्ञानिकों तथा विषय-विशेषज्ञों के प्रत्येक दल के साथ एक-एक कृषि रथ भी इस अभियान में शामिल किया गया हैै। इस दौरान ड्रोन तथा स्थानीय स्तर पर निर्मित किए कृषि आदानों के जीवंत प्रदर्शन का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जनपद पंचायत मुंगेली के अध्यक्ष रामकमल सिंह, कृषि विज्ञान केन्द्र के कार्यक्रम समन्वयक आर.एल.शर्मा, मस्त्य पालन विभाग के सहायक संचालक आलोक श्रीवास्तव, पशु चिकित्सा विभाग से नूतन पंचखंडे, कृषि विभाग की सहायक संचालक वीणा ठाकुर, डीपीडी आत्मा निवेदिता गवेल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment