निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
सरगांव – युक्तियुक्तकरण सहित चार सूत्री मांगों को लेकर आज 23 शिक्षक संगठनों का मंच शिक्षक सांझा मंच के द्वारा राजधानी के धरना स्थल तूता मैदान में धरना देकर मंत्रालय का घेराव किया गया। इसमें शिक्षकों का सैलाब उमड़ा। जिसको देखते हुए शिक्षा सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी जी ने प्रतिनिधिमंडल को चर्चा के लिए आमंत्रित किया।
मंत्रालय महानदी भवन में हुई चर्चा के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने युक्तियुक्तकरण के विभिन्न विसंगतियों को रखते हुए स्पष्ट कहा कि इससे राज्य की शिक्षा व्यवस्था चौपट हो जाएगी जो स्वीकार नहीं है। जिस पर शिक्षा सचिव ने वर्तमान नियम पर ही युक्तियुक्तकरण करने पर अड़े गए। इस तरह यह वार्ता विफल रहा।
शिक्षक सांझा मंच ने सरकार को दो दिवस का समय देते हुए युक्तियुक्तकरण के विसंगतियों में सुधार करने का आग्रह किया है। दो दिवस में सरकार द्वारा कदम नहीं उठाए जाने की स्थिति में 31 मई 2025 से राजधानी रायपुर में संभाग स्तरीय क्रमिक आंदोलन प्रारंभ किये जाने का ऐलान किया।

जिसमें संभाग रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा के शिक्षकों द्वारा धरना स्थल तूता नवा रायपुर में क्रमिक रूप से धरना दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से तत्काल हस्तक्षेप कर चर्चा के माध्यम से इसका समाधान निकालने का आग्रह किया है।
आज के प्रतिनिधिमंडल में सर्व केदार जैन, मनीष मिश्रा, वीरेंद्र दुबे, संजय शर्मा, विकास राजपूत, जाकेश साहू, शंकर साहू,राजनारायण द्विवेदी, कृष्ण कुमार नवरंग,ओपी बघेल,राजेन्द्र ठाकुर आदि शामिल रहे।
आंदोलन में संयुक्त शिक्षक संघ के बिलासपुर संभागाध्यक्ष मोहन लहरी,मुंगेली जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत जडेजा,महिला जिलाध्यक्ष नारायणी कश्यप, कार्यकारी अध्यक्ष बलजीत सिंह कांत,सीता साहू,विद्या शर्मा,रंजना सिंह,गिरजा ध्रुव,गोवर्धन साहू,जाकिर खान,कोमल खन्ना,प्रभात बंजारे,राजेश बंजारे,शम्भूप्रताप सिंह,शिव कौंशिक, सुरेंद्र लहरे सहित मुंगेली जिले से सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8204993
Total views : 8244136