निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
मुंगेली-रायपुर-मुंगेली मार्ग पर मंगलवार देर रात एक भारी-भरकम पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने तत्परता दिखाते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को सूचना दी।

ट्रैफिक पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया।प्रशासन की तत्परता और समन्वय से सिटी कोतवाली पुलिस, वन विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई।

पेड़ को हटाने का कार्य तेजी से किया गया और देर रात्रि सड़क को पूरी तरह साफ कर यातायात सुचारु कर दिया गया। राहत कार्य के दौरान मुंगेली तहसीलदार कुणाल पांडेय समेत अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता की सराहना की।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8231932
Total views : 8278368