पुण्यश्लोका महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मुंगेली ने किया कार्यशाला का आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सुशासन ,महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पे हुई चर्चा

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- पुण्यश्लोका महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मुंगेली की कार्यशाला का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली में हुआ। इस अवसर पर सुशासन, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण जैसे अहम विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।


अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता छग शासन क्रेडा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सवन्नी ने कहा कि पुण्यश्लोका महारानी अहिल्याबाई का 26 वर्षों का शासन राज-व्यवस्था, न्याय और जनकल्याण, का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई के शासनकाल में कभी अकाल नहीं पड़ा, क्योंकि उन्होंने कृषि, पर्यावरण और जनकल्याण को प्राथमिकता दी।

उन्होंने महारानी को महिला सशक्तिकरण की प्रतीक बताते हुए कहा कि जैसे आज प्रधानमंत्री मोदी के शासन में महिला नेतृत्व को भरपूर प्रोत्साहन मिल रहा है, वैसा ही अहिल्याबाई ने भी अपने समय में किया था।


विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अहिल्याबाई के योगदान और सुशासन की विरासत को कांग्रेस शासनकाल में छुपाया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब ऐतिहासिक सत्य उजागर हो रहा है। उन्होंने बताया कि रानी अहिल्याबाई ने मंदिरों के निर्माण, शिक्षा और सामाजिक कल्याण में जो योगदान दिया, वह आज भी प्रेरणास्रोत है।


जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी रानी अहिल्याबाई के मार्ग का ही अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने उनके न्यायप्रिय और संवेदनशील प्रशासन का उदाहरण देते हुए बताया कि वे सामाजिक मर्यादा व युद्ध कौशल दोनों में दक्ष थीं।


कार्यक्रम के संयोजक एवं पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर कहा कि अहिल्याबाई ने सामाजिक समरसता का उदाहरण प्रस्तुत किया और स्त्री धन का उपयोग विधवा, गरीबों व वंचितों के कल्याण के लिए किया। उन्होंने विधवा विवाह को प्रोत्साहित किया और महिलाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने आगे कहा कि 18वीं शताब्दी में महारानी अहिल्याबाई ने जो कार्य किए, उन्हीं रास्तों पर आज प्रधानमंत्री मोदी सरकार चल रही है।

उन्होंने अहिल्याबाई की न्याय प्रणाली, पंचायती राज, अस्पृश्यता निवारण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और मंदिरों के संरक्षण पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा सिंह ने किया तथा आभार कार्यक्रम की सह संयोजक एवं जिला पंचायत सभापति अम्बालिका साहू ने माना।

इस अवसर पर पूर्व विधायक विक्रम मोहले,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय,द्वारिका जायसवाल,अंजना दास,अनिता साहू,रत्ना काठले,नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा,देवकरण भास्कर,सुनील पाठक, राणाप्रताप सिंह,मिट्ठूलाल यादव,शैलेंद्र तिवारी,कोटूमल दादवानी, अमितेष आर्य,अंजना जायसवाल, रितिमा लाल,मण्डल अध्यक्ष राजीव श्रीवास,राजेश्वर टंडन,घनश्याम यादव सहीत सभी 11 मण्डलों के महिला एवं पुरूष कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *