जे के मिश्र ब्यूरो चीफ
नवभारत टाइम्स 24*7 in बिलासपुर
बिलासपुर। जिले के तखतपुर-पथरिया मोड़ पर एक भयानक सड़क दुर्घटना में हड़कंप मच गया, जब मुंगेली से बिलासपुर की ओर आ रही एक यात्री बस तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने टकरा गई। इस हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें कई महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।
हादसे की खबर मिलते ही तखतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। भिड़ंत के बाद सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिसे पुलिस ने मशक्कत के बाद हटाया।
घायलों में शामिल प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
संतोष साहू (50 वर्ष), मुंगेली
दुर्गा सप्रे (4 वर्ष), मुंगेली
नरेसिया सप्रे, मुंगेली
झूल बाई (45 वर्ष), मुंगेली
तोप सिंह (56 वर्ष), सोढार
रजनी यादव (40 वर्ष), सेतगंगा
सनत साहू (32 वर्ष), दुल्लापुर
कुमारी यदु (17 वर्ष), लगहा, मुंगेली
परेटन बाई (36 वर्ष), फंदवानी
राकेश (41 वर्ष), फंदवानी
महावीर ध्रुव (39 वर्ष), मुंगेली
महेंद्र वस्त्रकार (34 वर्ष), सीपत
मधुर वस्त्रकार, सीपत
पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों वाहनों की तेज रफ्तार के कारण यह टक्कर हुई है। दुर्घटना के समय बस में बैठने की सभी सीटें भरी थीं और अधिकतर यात्री रोजमर्रा की यात्रा पर निकले हुए थे।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8184670
Total views : 8217616