श्री राधा-कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव:भक्तिमय हुआ नगर,श्रद्धालु हुए भाव विभोर
उपमुख्यमंत्री अरुण साव,केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू,विधायक धरमलाल कौशिक सहित विशेष जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
सरगांव- सरगांव स्थित त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल परिसर में तीन दिवसीय श्री राधा-कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन भागवत रत्न आचार्य पण्डित नवलेश जी महाराज के आशीर्वाद एवं संरक्षण में
सम्पन्न हुआ।

मुख्य यजमान राजेश त्रिवेदी के साथ राधाकृष्ण मंदिर समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।समारोह के तृतीय और अंतिम दिवस को प्रातः हवन पूजन एवं न्यास प्रतिष्ठा की पावन विधि संपन्न हुई। इसके पश्चात मध्यान्ह 2 बजे से विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी वितरित किया गया।

तत्पश्चात छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका ओजस्वी आरू साहू की भजन संध्या का आयोजन भी किया गया आरु की भक्ति रस से भरी प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया उनके गीतों पे उपस्थित जनसमूह के कदम थिरकने को मजबूर हो गए भक्तमय और उल्लासपूर्ण इस वातावरण में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा और राधे कृष्णा के प्रभुभक्ति में डूबे श्रद्धलुओं के आस्था की बानगी ने नगर को पूरी तरह भक्तिमय कर दिया।

अंतिम दिवस आयोजन में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केन्द्रीय आवासन राज्य मंत्री तोखन साहू,विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक,क्रेडाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी
विधायक बिलासपुर अमर अग्रवाल, विधायक बेलतरा सुशांत शुक्ला,पूर्व सांसद लखन लाल साहू, बिलासपुर महापौर श्रीमती पूजा विधानी सहित कई विशिष्ट जनप्रतिनिधियों के सहभागिता ने आयोजन की गरिमा को दैदीप्यमान कर दिया।

इस विशिष्ट आयोजन में राधाकृष्ण मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ ही राजेश त्रिवेदी, नरेन्द्र शर्मा, श्रीमती अम्बालिका साहू,परमानंद साहू, पोषण यादव , गणेश वर्मा,शिव पाण्डेय, भगवती प्रसाद मिश्र,ललित यादव, रामकुमार कौशिक, रणजीत सिंह,मनीष साहू, उदित साहू, ब्रजेश शर्मा, विरेन्द्र तिवारी, अम्बिका तिवारी,बिहारी राजपूत,दुकलहा साहू, अशोक कंवर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8163453
Total views : 8188327