आपरेशन सिंदूर: जिला मुख्यालय में देशभक्ति नारों के साथ निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, वीर जवानों के शौर्य को किया गया नमन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सभी नगरीय निकायों, विकासखण्ड मुख्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में हुआ तिरंगा रैली का आयोजन

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता फैलाने और शहीद जवानों के प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से जिले में शनिवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अंतर्गत ‘तिरंगा यात्रा’ का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक’ अभियान के तहत आयोजित की गई, जिसमें जिले के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों, छात्र-छात्राओं एवं आमजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विधायक पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की अगुवाई में जिला मुख्यालय मुंगेली में कृषि उपज मंडी से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम तक तिरंगा रैली निकाली गई।

तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। यात्रा के समापन पर अमर जवान ज्योति स्तंभ में पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों व वीर जवानों के शौर्य को नमन किया गया। इसके साथ ही मुंगेली जिले के शहीद वीर जवानों धनंजय सिंह राजपूत, छत्रधारी सिंह जांगड़े, आनंद सिंह राठौर, संतोष पहारे, नरेन्द्र साहू, प्लाटून कमांडर राजकुमार कश्यप की शहादत को याद किया गया।


इस अवसर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने देश को यह विश्वास दिलाया है कि भारत अब किसी भी चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। हमारे जवानों ने जिस तरह वीरता से देश की रक्षा की है, वह प्रत्येक भारतीय को गर्व से भर देता है। उन्होंने नागरिकों से एकजुट होकर देश की अखंडता व संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने अपने संबोधन में कहा, ‘राष्ट्रीय सुरक्षा केवल सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने यह स्पष्ट कर दिया है, कि भारत अब आत्मनिर्भर और सैन्य दृष्टि से सशक्त राष्ट्र है। अगर कोई चुनौती देगा, तो भारत उसका करारा जवाब देगा।


पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा, ‘हमारी अंतिम पहचान हमारे देश से होती है। जब भी देश की एकता या मातृभूमि पर आंच आती है, तो पूरा भारत एक हो जाता है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने नापाक इरादों को करारा जवाब देकर पूरे देश को प्रेरणा दी है। जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय ने कहा, मुंगेली जिले के सभी नागरिकों, विद्यार्थियों और युवाओं की सहभागिता यह दर्शाती है कि राष्ट्र सेवा के लिए सभी वर्ग एकजुट हैं।

तिरंगा यात्रा ने देशभक्ति का अद्भुत संदेश दिया है। इस अवसर पर सभी नगरीय निकायों, विकासखंड मुख्यालयों और ग्राम पंचायतों में भी तिरंगा रैलियों का आयोजन किया गया। रैलियों में ‘हम सेना के साथ हैं’, ‘ऑपरेशन सिंदूर के साथ राष्ट्र’ जैसे नारों वाले बैनर एवं पोस्टरों का उपयोग कर जवानों के शौर्य को नमन किया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *