चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए बंद रहेगी रायगढ़ – बिलासपुर- रायगढ़ मेमू! झारसुगुड़ा गोंदिया अभी बीच मे होगी समाप्त

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल अंतर्गत रायगढ़-किरोड़ीमल स्टेशनों के बीच स्थित जेएसपीएल केबिन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए नॉनइंटरलॉकिंग का कार्य होगा। इसके फलस्वरूपकुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा. जिससे रायगढ़ से बिलासपुर व बिलासपुर से रायगढ़ के बीच चलने वालीगाड़ी रद्द रहेगी।

 

23 से 25 जनवरी तक बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 08738/08737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।

 

22 से 24 जनवरी तक बिलासपुर से चलने वाली गाडी संख्या 08736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल रद्दरहेगी।

 

23 से 25 तक रायगढ़ से चलनेवाली गाडी संख्या 08735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी.

 

वहीं झारसुगुडा गोंदिया को बीच में समाप्त किया जाएगा।

 

23 से 25 तक गोंदिया से चलने वाली 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू स्पेशल बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी। यह बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी।

 

इसी प्रकार 23 जनवरी से 25 तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू स्पेशल बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी व झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *