सुशासन तिहार:समाधान शिविर का आयोजन नगर में आज

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान,शिविर का लें लाभ-परमानन्द

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप राज्य में सुशासन को मजबूत करने और आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में 14 मई दिन बुधवार को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक नगर पंचायत सरगांव के स्वामी आत्मानन्द स्कूल प्रांगण में समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है।


नगर के रानी अवंती बाई वार्ड, भक्त माता कर्मा वार्ड, वीरभामा शाह वार्ड, बरमदेव वार्ड, लक्ष्मी वार्ड, रामसप्ताह वार्ड, पं. दीनदयाल वार्ड, जय स्तम्भ वार्ड, गुरू गोविंद सिंह वार्ड, इंदिरा वार्ड, बजरंग वार्ड, सुभाष वार्ड, विवेकानंद वार्ड, अटल वार्ड और आजाद वार्ड सहित 15 वार्डों को शिविर में शामिल किया गया है। समाधान शिविर में लोग अपनी मांगों एवं समस्याओं के निराकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही नए आवेदन भी प्रस्तुत कर सकते हैं।


नगर पंचायत सरगांव के अध्यक्ष परमानन्द साहू ने नागरिको को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शिविर के लाभ लेने की अपील की है ताकि आमजनों को शिविर के माध्यम से उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान मिल सके उन्हें कंही अन्य भटकना न पड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशाशन में यह संभव हो पाया है कि आमजनों की समस्याओं को उनके द्वार आकर शिविर के माध्यम से निराकृत किया जा रहा।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने भी नागरिकों को शिविर लाभ लेने की अपील की है उन्होंने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा लोगो के मांग एवं शिकायतों की जानकारी देते हुए यथासम्भव नवीन समस्याओं के त्वरित निराकरण का भीप्रयास किया जाएगा।


समाधान शिविर के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हेतु नोडल व सहायक नोडल अधिकारी कलेक्टर मुंगेली द्वारा नियुक्त किये गए है जिसमे जिला स्तर नोडल अधिकारी कैलाश बंजारे अनुविभागीय अधिकारी वि./या.मुंगेली, सहायक अधिकारी घनश्याम शर्मा मुख्य नगर पालिका अधिकारी सरगांव, के साथ ही सहायक कर्मचारियों में निकेश कुमार साहू (स.रा. नि),अमित कुमार सन्नाड (स.रा. नि),राकेश कौशिक,अविनाश मिश्रा, संजय पटेल (सफाई दरोगा),नरेंद्र दुबे( सहा. ग्रेड 03),घनश्याम राजपूत, मनोज कश्यप (सी. एल. टी.सी),संजय यादव की नियुक्ति शिविर हेतु की गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *