समस्याओं का त्वरित समाधान, सशक्त और संवेदनशील शासन की पहचान-धरमलाल कौशिक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सुशासन तिहार: ग्राम बदरा ब में समाधान शिविर आयोजित

बदरा ब में बिल्हा विधायक हुए शामिल, हितग्राहियों को किया लाभान्वित

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव- शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार अंतर्गत पथरिया विकासखण्ड के ग्राम बदरा ब में समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभागीय स्टॉल लगाकर प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में जानकारी दी गई। साथ विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। ग्राम बदरा ब में समाधान शिविर में बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक शामिल हुए।

उन्होंने हितग्राहियों को विभिन्न योजना अंतर्गत सामाग्री वितरण कर लाभान्वित किया। साथ ही आवेदकों से संवाद कर उनके आवेदन के निराकरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप सुशासन तिहार के तहत आमजनों की समस्याओं का निराकरण करते हुए समाधान शिविर के माध्यम से जानकारी दी जा रही हैै।

सभी विभागों के अधिकारीगण शिविर में उपस्थित हैं। अधिक से अधिक संख्या में समाधान शिविर में उपस्थित होकर अपने मांगों एवं समस्याओं का निराकरण कराते हुए इसका लाभ उठाएं। जनता से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित निराकरण सशक्त और संवेदनशील शासन की पहचान है जो श्री विष्णुदेव साय की सुशासन की सरकार कर रही।


इस अवसर पर विधायक श्री कौशिक ने 424 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया। इनमें पीएम आवास के हितग्राहियों को प्रतिकात्मक चाबी, शौचालय एवं पशु शेड व पेंशन की तत्काल स्वीकृति प्रदान की किया गया।

इसके साथ ही नवीन जॉब कार्ड, राशन कार्ड, शिक्षा विभाग के अंतर्गत श्रवण यंत्र, लो विजन किट, ब्रेल लिपि किट, एमआर किट, व्हील चेयर, आईस बॉक्स, कृषकों को पॉवर स्प्रेयर, पीएम किसान योजनांतर्गत चेक, एनआरएलएम अंतर्गत स्व सहायता समूहों को चेक, लर्निंग लाईसेंस, केसीसी अंतर्गत ऋण, श्रम कार्ड, आयुष्मान व वय वंदना कार्ड का वितरण किया गया।

इस दौरान जनपद पंचायत पथरिया अध्यक्ष चित्ररेखा मनीष जांगड़े, जिला पंचायत सदस्य अंबालिका साहू, पथरिया एसडीएम अजय शतरंज,प्रदेश कार्यसमिति सद्स्य नरेंद्र शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो रणजीत सिंह हूरा, मण्डल अध्यक्ष सरगांव पोषण यादव, निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष सरगांव कैलाश सिंह ठाकुर,नगर पंचायत अध्यक्ष सरगांव परमानन्द साहू,घनश्याम राजपूत, केदार वर्मा,जनपद सदस्य रिजवान हक, मनीष साहू, संजीव नेताम, सहित अधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगणऔर बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *