युवा कैरियर निर्माण के लिए समय का सही उपयोग करें – कलेक्टर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

ग्राम हथनीकला में स्टेडियम समतलीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, युवाओं में उत्साह

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- जिला प्रशासन मुंगेली की पहल पर ग्राम हथनीकला में बहुप्रतीक्षित स्टेडियम समतलीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने संयुक्त रूप से विधिवत उद्घाटन किया। कलेक्टर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्टेडियम के समतलीकरण से ग्राम एवं आसपास के क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद, दौड़ एवं अन्य गतिविधियों में भागीदारी का अवसर मिलेगा।

इससे युवाओं को शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ कैरियर निर्माण में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हथनीकला जैसे ग्रामीण क्षेत्र से 100 से अधिक युवा आज सेना सहित विभिन्न क्षेत्रों में देश सेवा कर रहे हैं, जो जिले के लिए गर्व की बात है। कलेक्टर ने युवाओं से आव्हान किया कि वे अपने बहुमूल्य समय का उपयोग सार्थक गतिविधियों में करें। उन्होंने कहा कि सोच सकारात्मक रखें, संगत उत्तम हो, माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान करें। समाज सेवा में भाग लें और दुर्घटनाग्रस्त या जरूरतमंद लोगों की मदद अवश्य करें।


पुलिस अधीक्षक ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण परिवेश में युवाओं की भागीदारी सराहनीय है। उन्होंने रामायण के श्लोकों के माध्यम से जीवन मूल्यों की प्रेरणा दी और युवाओं को स्टेडियम का सदुपयोग करने की बात कही। उन्होंने अपील की कि इस स्थान को नशा मुक्त रखें और अवांछनीय तत्वों से दूर रहें।

कार्यक्रम को जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय ने भी संबोधित किया और युवाओं को बधाई दी। इस अवसर पथरिया एसडीएम अजय शतरंज, जनपद सदस्य भुवनेश्वरी किशोर यादव एवं ग्राम के सरपंच सुषमा प्रीतम कौशल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या ग्रामीणजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में युवा एकता समिति द्वारा सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *