दीपक मित्तल बालोद
दल्लीराजहरा, कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रावल शनिवार की सुबह दल्ली राजहरा के दौरे पर थे वह बीएसपी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 में पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं को काफी बारीकी से अवलोकन कर तत्काल प्रभाव से खेलो इंडिया के अंतर्गत जीम प्रारंभ करने के निर्देश दिए साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न प्रकार के टिप्स उन्होंने दिया
चन्द्रवाल ने दल्लीराजहरा के बीएसपी स्कूल क्र.02 में पहुॅचकर खेलो इंडिया के अंतर्गत जीम प्रारंभ करने तथा विभिन्न खेल गतिविधियों के संचालन की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इसके लिए उन्होंने बीएसपी के अधिकारियों को स्कूल भवन का उचित मरम्मत और भवन को सुसज्जित कर इसका समुचित उपयोग कराने को कहा। इस दौरान उन्होंने बीएसपी स्कूल क्र.02 के खेल मैदान का अवलोकन कर इसके उपयोग के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। चन्द्रवाल ने स्कूल परिसर में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगे अधिकारी, कर्मचारियों से बातचीत कर उनके कार्यों के संबंध में जानकारी ली।
इस दौरान संयुक्त कलेक्टर योगेन्द्र श्रीवास, एस.डी.एम. सुरेश साहू, तहसीलदार नायक, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी.डी.मंडले सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे,,000
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170806
Total views : 8199231