निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
सरगांव/परसदा- छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक में बर्खास्त बीएड डिग्रीधारी शिक्षकों के हित में समायोजन करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस मौके पर विधानसभा बिल्हा के बर्खास्त हुए शिक्षको द्वारा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के निवास पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया और आभार व्यक्त किया। इस मौके पर श्री कौशिक ने कहा कि यह निर्णय शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे साथियों को अब स्थायित्व मिला है, जिससे उनके परिवारों को भी राहत मिली है। शिक्षकों का समायोजन न केवल उनकी आजीविका को पुनः सुनिश्चित करेगा, बल्कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाएगा। सरकार के इस फैसले से न सिर्फ हजारों शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षा मिली है, बल्कि स्कूलों में विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक शिक्षा को भी मजबूती मिलेगी। अधिक समय से आन्दोलनरत शिक्षकों और उनके परिवारों में इस निर्णय से खुशी की लहर है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8210438
Total views : 8250843