*दीपक मित्तल
दल्लीराजहरा,,सावधानी हटी, दुर्घटना घटी की तर्ज पर दल्लीराजहरा पुलिस का सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान मानपुर चौक पर दल्ली राजहरा थाना प्रभारी सुनील तिर्की के कुशल मार्गदर्शन में अभियान के अंतर्गत रहागीरों, वाहन चालकों एवं अन्य जनों को सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत यातायात नियमों का पालन करने अपील किया गया ,,साथ ही समझाइए दी गई और बालोद जिला पुलिस द्वारा बनाए गए पंपलेट ,ब्रोशर का वितरण भी किया गया और संदेश दिया गया की सावधानी हटी, तो दुर्घटना घटी घर पर कोई इंतजार कर रहा है आपका इन सभी विषयों को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पालन करें दल्लीराजहरा थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि मानपुर चौंक दल्लीराजहरा में चलायी गई सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान लगभग 150 वाहन चालको का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिला पुलिस अधीक्षक डॉ० जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक राजेश बागड़े के मार्गदर्शन में शनिवार को थाना राजहरा क्षेत्र के मानपुर चौंक में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शिविर लगाया गया जहां शासकीय अस्पताल चिखलाकसा के डॉक्टर जे.के.चुनारकर एवं उनके अन्य स्टाफ की उपस्थिति में लगभग 150 से अधिक वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण बी.पी.शुगर एवं बिमारियों की परीक्षण कर दवाईयां वितरण किया गया साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का
पालन करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करने, नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न देने, संयमित गति से वाहन चलाने, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट लगाने समझाईय दिया गया,सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक राजेश बागड़े, निरीक्षक सुनील तिर्की, सउनि पुनउ राम साहू, यातायात प्रभारी सउनि प्रेमचंद यादव, आरक्षक शेरअली, छन्नू बंजारे, रवियादव, मनोज साहू उपस्थित थे,
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170806
Total views : 8199231