विष्णु के सुशासन में राजस्व प्रकरणों का हो रहा है गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निराकरण..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में जिले में राजस्व प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निराकरण हो रहा है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के कुशल निर्देशन में लोरमी विकासखण्ड के ग्राम राम्हेपुर एन में आयोजित समाधान शिविर में नक्शा बंटवारा, त्रुटि सुधार, एवं भूमि चिन्हांकन जैसे प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण कर आवेदकों को राहत पहुंचाया गया।


राजस्व निरीक्षक गीता देवांगन ने बताया कि आवेदक कृष्ण कुमार प्रजापति द्वारा कुंभकार समाज के लिए भूमि की मांग की गई थी, जिसे चिन्हित कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई है। वहीं, जीवनलाल साहू द्वारा खेल मैदान हेतु भूमि मांग पर भी शीघ्र कार्रवाई करते हुए चिन्हांकन कर दिया गया है।

पटवारी खलेश चंद्र ने बताया कि लीलापुर हल्का में लालजी और मोहर राम द्वारा प्रस्तुत खसरा बंटवारा प्रकरणों का निराकरण कर उन्हें संबंधित दस्तावेज सौंपे गए हैं। इसी तरह अन्य पटवारियों ने भी राजस्व प्रकरणों के निराकरण की जानकारी दी।

गौरतलब है कि कलेक्टर द्वारा दिए गए स्पष्ट निर्देशों के अनुरूप सभी अधिकारी एवं कर्मचारी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को त्वरित न्याय और राहत मिल रही है। समाधान शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ अब ज़मीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *