बिलासपुर में झपटमारी की वारदातें बेलगाम, महिला ICU में भर्ती – नागरिकों में भय का माहौल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जे के मिश्र, ब्यूरो चीफ
NBT24x7.in, बिलासपुर

बिलासपुर। जिले में झपटमारी और लूट की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं। ताजा मामला ग्राम मदनपुर का है, जहां सब्जी विक्रेता विजय कुमार साहू की पत्नी रामेश्वरी साहू झपटमारी के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद उन्हें श्री मंगला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

घटना शनिवार शाम करीब 6:50 बजे की है। दंपती एक्टिवा से मस्तूरी से मदनपुर लौट रहे थे। साईं माया टाउनशिप के पास पप्पू ढाबा के नजदीक दो अज्ञात बाइक सवारों ने महिला के कंधे से पर्स छीनने की कोशिश की। विरोध के दौरान संतुलन बिगड़ने से दोनों सड़क पर गिर पड़े, जिससे महिला को गंभीर चोटें आईं।

थाना रतनपुर ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 304 और 62 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह कोई एकमात्र घटना नहीं है। शहर और ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही झपटमारी की घटनाओं ने आमजन में भय का माहौल बना दिया है। महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक विशेष रूप से असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

विशेषज्ञों की राय:
सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, साथ ही रात्रिकालीन और मोबाइल पुलिस पेट्रोलिंग को बढ़ावा दिया जाए। यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो यह घटनाएं जानलेवा रूप ले सकती हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

October 2025
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment