अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को किया जाएगा. इसके लिए तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं. इससे पहले के अनुष्ठान कार्यक्रम जारी हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे या कहा जा सकता है कि पीएम मोदी मुख्य यजमान होंगे. इससे पहले पीएम मोदी ने 11 दिन तक अनुष्ठान करने का संकल्प लिया है. जिसमें वह कड़े नियमों का पालन कर रहे हैं.
पीएम मोदी प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान हैं. शास्त्रों के अनुसार, मूर्ति स्थापना के लिए जो शख्स मुख्य यजमान होता है उसे कठोर नियमों का पालन करना होता है, जिसे ‘यम नियम’ कहा जाता है. इसके चलते पीएम मोदी प्रति दिन सुबह 3 बजकर 41 मिनट पर यानी ब्रह्म मुहूर्त में पूजा शुरू करते हैं. जिसमें पीएम 1 घंटा 11 मिनट तक मंत्र जाप का विशेष पाठ करते हैं. ये मंत्र आध्यात्मिक जगत के कुछ सिद्ध पुरुषों द्वारा दिए गए हैं. ये जाप यह जाप 11 दिन तक करने का संकल्प है जो अनुष्ठान का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल दक्षिण के राज्यों के दौरे पर हैं. इस दौरान भी पीएम मोदी इन नियमों का सख्ती से पालन कर रहे हैं. केरल के दौरे में पीएम मोदी गेस्ट हाउस में रुके थे वहां उन्होंने केवल फलों का सेवन किया और नारियल पानी पिया. इसके अलावा वह जमीन पर ही मैट बिछाकर सो गए. दरअसल, यम नियम में रोज स्नान, अन्न और बिस्तर पर सोने का त्याग जैसे कठोर नियमों का पालन करना जरूरी होता है.
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलली की मूर्ति की तस्वीरे वायरल हो गई हैं. मूर्ति को कर्नाटक के अरुण योगीराज ने बनाया है. 5 साल के रामलला की मूर्ति की ऊंचाई 51 इंच है और वजन करीब 200 किलो बताया जा रहा है. मूर्ति कई सारी विशेषताएं से पूर्ण हैं.
WhatsAppFacebookTwitterGmailShare
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170833
Total views : 8199270