स्वास्थय न्याय यात्रा में शामिल हुए पार्षद कृष्णा साहू

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव-बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल के फर्जी डिग्री धारी डॉक्टरों के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर द्वारा स्वास्थ्य न्याय यात्रा निकाली गयी जो अपोलो हॉस्पिटल से आरंभ हो कर चिंगराजपरा,भारत माता चौक, रामायण चौक, मेला चौक,जबड़ापरा,पुराना पुल, देवकीनंदन चौक, चाँटापारा होते हुए नेहरू चौक पहुंची जंहा आमसभा के रूप में समापन किया गया।


इस कार्यक्रम में , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, विधायक देवेंद्र यादव,समेत पूर्व मंत्री, विधायक,पूर्व विधायक, एवं कांग्रेस के हजारों के संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।


इस अवसर पर नगर पंचायत सरगांव के पार्षद कृष्णा साहू जो पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता है भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य न्याय यात्रा आम जनता से जुड़ा हुआ है यह आमजन की आवाज बुलंद करने आयोजित किया गया जिसमें भीषण गर्मी में भी लगभग पांच किलोमीटर की यात्रा पैदल पूरी की गई। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में इलाज से असंतुष्ट लोग निजी अस्पतालों की ओर रुख करते है

उन निजी अस्पतालों के लंबे लंबे बिल जेब खाली करते नजर आती है और तो और ऐसे निजी अस्पतालों में फर्जी डॉक्टरों के इलाज के चलते जान से भी हाथ धोना पड़ रहा डॉक्टरों को भगवान का रूप दिया गया है लेकिन ऐसे फर्जी डॉक्टर के चलते असल लोगों की भी छवि धूमिल हो रही है आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो ,किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए इसके मद्देनजर जनता की आवाज मुखरित करने वाले इस स्वास्थ्य न्याय यात्रा में शामिल होकर उनकी आवाज बनने का अवसर मिला आगे भी आमजन के विषयों पे हम अपनी सहभागिता निभाते रहेंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *