सुशासन तिहार : शारदा निषाद को मिला मशरूम उत्पादन के लिए प्रशिक्षण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप तथा कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार मुंगेली जिले में सुशासन तिहार का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आमजन तक शासन की योजनाओं का त्वरित लाभ पहुँचाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

इसी क्रम में पथरिया विकासखंड के ग्राम कन्हारकापा निवासी शारदा निषाद ने सुशासन तिहार के अंतर्गत पैरा मशरूम उत्पादन हेतु प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। कृषि विभाग के अधिकारियों ने उनके आवेदन का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करते हुए उन्हें न केवल प्रशिक्षण दिलवाया, बल्कि आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन भी प्रदान किया।


प्रशिक्षण के दौरान शारदा निषाद को मौसम के अनुसार मशरूम उत्पादन की विधियां, प्रबंधन और विपणन संबंधी जानकारी दी गई। इस पहल से वे अत्यंत प्रसन्न हैं। उन्होंने बताया कि अब वे इस तकनीक का उपयोग कर स्वयं मशरूम उत्पादन करेंगी।

इससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी और अन्य महिलाओं को भी प्रेरित कर प्रशिक्षण देंगी। शारदा निषाद ने शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार जैसी पहल ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल रही हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *