खबर का असर:पुलिस प्रशासन ने तेज की कार्यवाही

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन पर तीन सवारी ,शराब पीकर गाड़ी चलाने व नाबालिग चालकों की जांच शुरू

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव-लगातार होती सड़क दुर्घटनायें जिसमे अधिकांशतः तीन सवारी और शराब पीकर हुड़दंग करते युवक शामिल है कि प्रकाशित खबर पर आखिरकार जिला पुलिस प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए जांच की कार्यवाही तेज कर दी है ।

नगर पंचायत सरगांव में थाना सरगांव पुलिस टीम द्वारा नगर के मुख्य चौक चौराहों पे मामले को गम्भीरता से लेते हुए उक्त कार्यवाही की जा रही है और लोगो को जागरूक किया जा रहा। फर्राटे से गाड़ी चलाते नाबालिगों औऱ शराब पीकर तीन सवारी गाड़ी चलाने वालों पे फिलहाल ये कार्यवाही की जा रही है।

यह थी वह प्रकाशित खबर????????

https://navbharattimes24x7.in/negligence-and-alcoholism-deteriorating-traffic-system-continuously-accidents/

थाना प्रभारी सरगांव उपनिरीक्षक सत्येंद्र पूरी गोस्वामी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल के निर्देशन पर ये कार्यवाही की जा रही। नगर में लगातार इन मामलों से हो रही सड़क दुर्घटनाओं में जाती जान और जोखिम चिंता का विषय बनते जा रहे।

आम नागरिकों के सुरक्षा हितों को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने उक्त कार्यवाही चालू की है और आम नागरिकों से सुरक्षा के मद्देनजर सहयोग करने यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment