गोवा के शिरगांव में जात्रा के दौरान भगदड़ मचने की खबर आ रही है. इस भगदड़ में अभी तक 6 लोगों की मौत की बात सामने आ रही है जबकि 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि ये भगदड़ श्री लैराई जात्रा के दौरान मची है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया है.
ये भगदड़ किस वजह से मची है इसकी फिलहाल जांच की जा रही है. पुलिस की शुरुआती जांच में भगदड़ के कारणों का कुछ पता नहीं चल सका है. इस भगदड़ में मारे गए लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8203103
Total views : 8241754