सांसद बृजमोहन अग्रवाल युग पुरुष : रत्नावली कौशल,जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण और उसके बाद हुए विकास में बृजमोहन अग्रवाल का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

उन्होंने कृषि, जल संसाधन,राजस्व, वन,शिक्षा, लोक निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विभाग संभाला था। आज छत्तीसगढ़ में विकास की अभूतपूर्व कार्य बड़े निर्माण दिखाई पड़ते हैं वह बृजमोहन अग्रवाल की विकास पर एक सोच का परिणाम है।

त्रिकोण संगम राजिम के पुन्नी मेला को कुंभ का दर्जा दिलाकर उसे प्रतिष्ठित करना, विश्व का सबसे ऊंचा जैतखाम्ब बनाना, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाना, राजधानी रायपुर में 100 साल बाद नए कैनल रोड का निर्माण करना सहित हजारों ऐसे काम है जो छत्तीसगढ़ के विकास प्रदर्शित करते है।


इसीलिए तो कहते हैं कि बृजमोहन अग्रवाल होना आसान नहीं है,हर परिस्थिति में ढल जाना और हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाना यही उनकी खूबी है,यही वजह है कि जनता की ताकत हमेशा उनके साथ रहती है। बृजमोहन अग्रवाल कहते है जनता ही मेरी ताकत है, जनता ही मेरी ऊर्जा है, जनता से मिला प्रेम और आत्मबल मुझे हर दिन श्रेष्ठ करने के लिए प्रेरित करती है।भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी राजनीति में ऐसे चंद ही राजनेता हैं जिनकी छवि दलगत राजनीति से ऊपर है,ऐसे चंद लोगों में बृजमोहन अग्रवाल भी शामिल है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment