निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
मुंगेली – जिले में चल रहे सुशासन तिहार के तहत पथरिया विकासखण्ड के ग्राम बदरा (ठा.) निवासी अमृतलाल साहू द्वारा किए गए आवेदन पर उनके पुत्र तनिश साहू का डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया।
पूर्व में उन्हें मैन्युअल प्रमाण पत्र उप स्वास्थ्य केंद्र धरदेई से प्राप्त हुआ था, किंतु डिजिटल प्रमाण पत्र हेतु उन्होंने सुशासन तिहार में आवेदन किया था। तत्पश्चात उन्हें यह प्रमाण पत्र डिजिटल स्वरूप में उपलब्ध कराया गया।
अमृतलाल साहू ने शासन एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डिजिटल प्रमाण पत्र से अब विभिन्न शासकीय कार्यों में सुविधा होगी।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप जिले में शासन की योजनाओं को पारदर्शिता के साथ आमजन तक पहुँचाने तथा पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध लाभ प्रदान करने हेतु सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8188019
Total views : 8222167