बलम नेंड्रा के जंगल में मुठभेड़, 2 महिला व 1 पुरुष नक्सली ढेर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्युरो प्रमुख
6263448923

बीजापुर।जिले के बासागुडा थाना ईलाके मे पुलिस नक्सलीयों के बीच जमकर फायरिंग हुये जिसमे दो महिला नक्सली समेत तीन नक्सली मारे गये हैं. वही घटना स्थल से भारी मात्रा मे सामान बरामद हुआ हैं.
पुलिस जानकरी के अनुसार थाना बसागुडा ईलाके मे बलम नेड्रा के पास बेलम गुट्टा के पहाड़ी मे पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ हुई.इस ईलाके के जंगलों में नक्सली मद्देड एरिया के विनोद कर्मा, आवापल्ली los राजू पुनेम और विश्वनाथ, गुड्डू तेलाम के साथ 20 से 25 हथियारो के साथ माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिली जिस पर डीआरजी बीजापुर एवं कोबरा 210 की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी.सर्च अभियान के दौरान आज सुबह 07.30 बजे बेलम गुट्टा के पहाड़ी में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमे तीन नक्सली मारे गये. मारे गये नक्सली मे दो महिला औऱ एक पुरुष नक्सली बताया गया हैं. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस पार्टी सर्चिंग जारी हैं. तीन नक्सलीयों के शव के साथ घटना स्थल से
घटनास्थल से हथियार, विस्फोटक, प्रतिबंधित माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री औऱ
माओवादी वर्दी, पिट्ठू, दवाईया एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया.क्षेत्र में सघन गश्त अब भी सर्चिंग अभियान जारी है

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment