सुशासन तिहार: नगर पालिका की टीम ने की अतिक्रमण पर कार्रवाई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मसीही कब्रिस्तान और रेस्ट हाऊस के आसपास को किया अतिक्रमण मुक्त

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप एवं कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद मुंगेली की टीम ने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदन का निराकरण करते हुए मसीही कब्रिस्तान और रेस्ट हाऊस के आसपास को अतिक्रमण मुक्त किया।

सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदन में बताया गया था, कि मुख्य सड़क मार्गों पर कई लोगों द्वारा दुकान लगाकर अतिक्रमण किया गया है, जिससे आमजनों को आवागमन में समस्या हो रही है।

आवेदन को संज्ञान में लेते हुए नगर पालिका की टीम ने तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में सहायक अभियंता प्रवीण कुमार साहू एवं सुरेश देवांगन और पुलिस बल की मौजूदगी में मसीही कब्रिस्तान के दोनों ओर और रेस्ट हाऊस के सामने चर्च के पास से मटन दुकान, पान ठेला व चाय दुकान को हटाते हुए अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *