52 परी से दांव लगाते 06 जुआरी पुलिस की गिरफ्त में..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव- सरगांव थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चंद्रखुरी के खार में 52 परी से अंदर बाहर दांव लगाते 06 जुआरियों को पुलिस ने धर दबोचा है। ज्ञात हो कि जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा जिले में जुआ सट्टा आदि पे लगाम लगाने कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देशो के परिपालन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सत्येंद्र पुरी गोस्वामी के नेतृत्व मे बड़ी कार्यवाही की गई है।


पुलिस को मिली मुखबिरी सूचना पस्चात दबिश देकर रंगे हांथो ताश पे दांव लगाते जुआरियों को गिरफ़्तार किया गया। घेराबंदी कर जुआरियों को गिरफ्तार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने में एएसआई अजय चौरसिया, आरक्षक राहुल यादव, रिपिन बनर्जी, भेलेश्वर जायसवाल, रामू निषाद, टिकेश्वर साहू एवं भुनेश्वर पटेल शामिल रहे।

गिरफ्तार जुआरी

1.समाऊ गहरे पिता प्रेमलाल (25 वर्ष), निवासी सम्बलपुरी, थाना बिल्हा, बिलासपुर।

2.चंद्रेश्वर साहू पिता पूना राम साहू (43 वर्ष), निवासी खपरी, थाना भाठापारा।

3.सरोन्द्र कुमार पिता सुखेलाल नारंग (22 वर्ष), निवासी सम्बलपुरी, थाना बिल्हा, बिलासपुर।

4.सोहन कुमार पिता चैतराम यादव (46 वर्ष), निवासी खपरी, थाना भाठापारा।

5.भुनेश्वर साहू पिता तिरीतराम साहू (42 वर्ष), निवासी खपरी, थाना भाठापारा।

6.अंतुराम पिता स्व. मनसा राम ध्रुव (43 वर्ष), निवासी खपरी, थाना भाठापारा।

जुआरियों के जप्त दुपहिया वाहन

1.CG 22 AD 5154 (टीवीएस राइडर)

2.CG 07 AD 2943 (पैशन प्रो)

3.CG 10 BT 9217 (हीरो स्ट्रीक).

पुलिस ने उक्त आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मुचलका जमानत पर रिहा कर दिया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *