प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ की 121वीं कड़ी का किया श्रवण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 121 वां एपिसोड रविवार को आयोजित हुआ।जंहा उन्होंने पहलगाम के आतंकी हमले को याद करते हुए अपनी भावनाएं साझा की। उन्होंने कहा कि नागरिकों का बलिदान व्यर्थ नही जाएगा।पीड़ितों को न्याय अवश्य मिलेगा दोषियों को कठोर सजा मिलेगी। उन्होंने युवाओं की प्रतिभा,अंतरिक्ष उपलब्धियों, प्राकृतिक आपदाओं के लिए प्रयासों और ऐतिहासिक आन्दोलनों पे बात की।


क्षेत्रवासियों ने उनके 121 वें एपिसोड को देखा और ध्यानपूर्वक श्रवण किया। भाजपा मण्डल सरगांव के अध्यक्ष पोषण यादव ने बताया कि मण्डल के सभी शक्ति केंद्र के बूथों में कार्यक्रम आयोजित करके प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात का श्रवण किया गया।


इसी परिप्रेक्ष्य में शक्ति केंद्र साँवा के बूथ क्रमांक 95 एवं 96 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 121वां एपिसोड का कार्यक्रम आयोजित किया गया।जंहा मुख्य रूप से उपस्थित जिला पंचायत सभापति अम्बालिका साहू ने बताया कि मन की बात मे प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने की बात कही है। युवाओं की प्रतिभा ने देश को नई पहचान दी है। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम जो 5 जून को एक साल हो जाएगी का भी जिक्र किया है जिसमे उन्होंने बताया कि एक साल में देशभर में 140 करोड़ से भी ज्यादा पेड़ लगाए गए है।


वंही जनपद सदस्य रिजवान हक ने बताया कि मन की बात में मोदीजी ने स्पेश सेक्टर में किये गए उत्कृष्ट कार्य, सचेत एप्प,की जानकारी दी व छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के विज्ञान केंद्र की तारीफ की गई। उन्होंने कहा कि
प्रधानमंत्री ने बताया कि मन की बात आज 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित होता है।पहले इसकी समय सीमा 14 मिनट थी जिसे अब 30 मिनट कर दिया गया है।


इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से अंबालिका साहू जिला पंचायत सभापति, रिज़वान हक़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा किसान मोर्चा एवं जनपद सदस्य, दुकलहा साहू अध्यक्ष पि. वर्ग मोर्चा,रामशीला राजपूत सरपंच साँवा, रामनारायण राजपूत इकाई अध्यक्ष, बोधराम राजपूत, घनश्याम राजपूत, प्रताप राजपूत, छेदीलाल साहू, बिसाहू राम साहू, जीवराखन साहू, पुरुषोत्तम साहू, पारले राजपूत, नकुल राजपूत, जंतराम साहू, गोदावरी साहू, पर्यटन ध्रुव, मालती यादव, बृहस्पति साहू, मीरा साहू, विमला साहू, विषहीन साहू, रानी राजपूत, रामेश्वरी साहू, नारायण साहू, आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *