बांस के डंडे से पीटकर बेटे की हत्या करने वाले पिता व चाचा गिरफ्तार,ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया
मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में हत्या के अज्ञात आरोपियों को 24 घण्टे के भीतर पकड़ने में मिली सफलता
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
मुंगेली- अपने ही बेटे की बांस के डंडे से पीटकर हत्या करने वाले पिता और चाचा को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है।घटनानुसार बीती रात्रि करीब 11.00 बजे ग्राम कंचनपुर निवासी शिवचरण श्रीवास ने ग्राम कोटवार के घर जाकर बताया कि उनका लड़का भोला श्रीवास घर के आंगन मे लहू-लुहान पड़ा है तब घर जाकर देखने पर शिवचरण का लड़का भोला श्रीवास अपने घर के आंगन मे लहू लुहान पड़ा था उसके सिर मस्तक, पीठ, पैर, हाथ, भुजा मे लाठी जैसे किसी वस्तु मारपीट करने पर गंभीर चोट लगा है और उसकी मृत्यू हो गया है, किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा भोला श्रीवास को मारपीट कर हत्या कर दिया गया है। ग्राम कंचनपुर के कोटवार की रिपोर्ट पर आज तड़के थाना पथरिया मे सूचना प्राप्त होने पर मर्ग कायम कर अपराध क्र. 78/25 धारा 103 (1) बीएनएस के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए जिसके परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छावड़ा व उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल, अनुविभागीय अधिकारी मुंगेली मयंक तिवारी के मार्गदर्शन मे पथरिया पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुये परिजनो तथा गवाहो का कथन लिया गया, विवेचना दौरान मृतक भोला श्रीवास का अक्सर अपने पिता शिवचरण से झगड़ा विवाद का होना पता चला जिस पर मृतक भोला श्रीवास के पिता शिवचरण को मनोवैज्ञानिक ढंग से पुछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जिसमे उसने बताया कि लड़का भोला श्रीवास (मृतक) हमेशा मुझे शराब पीकर गाली गलौज करता था।

बीती रात्रि करीब 09.00 बजे लड़का भोला श्रीवास शराब पीकर घर आया और शिवचरण (पिता) को गाली गलौज करते उसके गला को पकड़ लिया जिस पर शोर गुल औऱ गाली गलौज को सुनकर शिवचरण का भाई राजेन्द्र श्रीवास आकर गाली क्यो दे रहे हो कहकर भोला श्रीवास को हाथ झापड़ से मारपीट किया फिर गुस्सा मे आकर शिवचरण के द्वारा आंगन मे रखे बांस के डण्डा से अपने लड़के भोला को 05-06 डण्डा मारा गया जिससे भोला जमीन पर गिर गया और उसके सिर से खुन निकलने लगा उसके बाद छोटे भाई राजेन्द्र श्रीवास के द्वारा डण्डा को छिपा दिया गया।
मृतक भोला श्रीवास का डॉक्टर से शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त कर प्रकरण मे आरोपीगण के विरूद्ध धारा 238 (ख), 3(5) बीएनएस जोड़ी गई, घटना में प्रयुक्त डण्डे को ग्राम खैरझिटी रोड मे पुलिया के नीचे छिपाकर रखे राजेन्द्र श्रीवास के द्वारा पेश करने पर जप्त किया गया।

आरोपी 1. शिवचरण श्रीवास पिता दादुराम उम्र 55 वर्ष (मृतक का पिता) 2. राजेन्द्र श्रीवास पिता दादु राम उम्र 40 वर्ष (मृतक का चाचा) दोनो निवासी कंचनपुर थाना पथरिया जिला मुंगेली छ.ग. को आज विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रघुवीर लाल चन्द्रा थाना प्रभारी पथरिया, सउनि नरेश साहू, प्र.आर. मुकेश कुर्रे, आर. लालजी आंनद, हलिश गेंदले, ईश्वर साहू, राजतिलक बंजारे, राजीव पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8185484
Total views : 8218708