पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों के बैंक खाता को आधार सीडिंग अनिवार्य रूप से करायें

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

योगेश राजपूत

 

गरियाबंद 19 जनवरी 2024/ वर्ष 2022-23 ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति का भुगतान भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा डी.बी.टी. के माध्यम से किया जा रहा है। इस योजना अंतर्गत विद्यार्थियों के बैंक खाता क्रमांक को आधार से सीडिंग एवं एनपीसीआई मैपिंग अनेबल होने के पश्चात् ही विद्यार्थियों के खाते में छात्रवृत्ति राशि हस्तानांतरित होगी। बिना बैंक खाता आधार सीडिंग के छात्रों के बैंक खाते में छात्रवृत्ति राशि का भुगतान हो पाना संभव नहीं है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आई.टी.आई. एवं पॉलीटेक्निक आदि के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन किया है, वे 22 जनवरी 2024 तक आप अपने बैंक शाखा में जाकर अनिवार्य रूप से बैंक खाते को आधार से सीडिंग कराये एवं एनपीसीआई मैपिंग भी अनेबल कराये, ताकि छात्रवृत्ति राशि खाते में हस्तानांतरण संबंधी कार्यवाही की जा सके। बैंक खाता क्रमांक को विद्यार्थियों के द्वारा आधार से सीडिंग नहीं करने की स्थिति में विद्यार्थी छात्रवृत्ति राशि से वंचित हो जायेंगे। समय सीमा में सभी विद्यार्थी उक्त कार्यवाही कर कार्यालय को सूचित करें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment