ताजा खबर

60 लाख की ठगी करने, षड़यंत्रपूर्वक डराकर जमीन रजिस्ट्री करने वाले फरार आरोपियों के विरूद्ध 5000 रुपये ईनाम की घोषणा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सूचीबद्ध गुण्डा बदमाश की लाने की प्रक्रिया शुरू

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा षड़यंत्रपूर्वक एवं डरा-धमकाकर जमीन रजिस्ट्री एवं पैसे की वसूली करने वाले फरार आरोपियों के विरूद्ध 5000 रुपये ईनाम की घोषणा की गई है।


प्रार्थी को धमकाकर लगभग 60 लाख वसूल करने एवं धोखे से जमीन रजिस्ट्री कराने वाले फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी जारी है और कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुये फरार आरोपियों का पुर्व अपराधिक रिकार्ड के आधार पर सूचीबद्ध गुण्डा बदमाश की लाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रहेगा।

मामले की जानकारी अनुसार मुंगेली निवासी आयुष प्रताप सिंह उर्फ समीर ठाकुर, आयुष ठाकुर, राजू साहू, सूरज मक्कड, प्रदीप सिंह ठाकुर एवं लवजीत सिंह के द्वारा डरा-धमकाकर छलपूर्वक प्रार्थी सिद्धार्थ वैद पिता स्व. अशोक कुमार बैद उम्र 21 वर्ष निवासी गोल बजार गांधी वार्ड मुंगेली एवं आवेदक की माता की जमीन की अपने साथी के नाम जबरन रजिस्ट्री करायी गयी तथा चेक एवं बैंक ट्रांजेक्शन के माध्यम से डरा-धमकाकर कुल करीबन 60 लाख रूपये अवैध रूप से डरा-धमकाकर छलपूर्वक वसूल किया गया।

प्रार्थी सिद्धार्थ बैद के लिखित आवेदन पर आरोपियों आयुष प्रताप सिंह उर्फ समीर ठाकुर, आयुष ठाकुर, राजू साहू, सूरज मक्कड, प्रदीप सिंह ठाकुर एवं लवजीत सिंह के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 96/2025 धारा 318(4), 308(2), 61, 111, 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में प्रार्थी एवं गवाहों का कथन लिया गया है एवं संबंधित बैंकों से प्रार्थी एवं आरोपीगण का बैंक स्टेटमेंट प्राप्त किया गया है।

एक आरोपी हिरासत में,मिली अग्रिम जमानत,बाकी फरार

विवेचना दौरान आयुष प्रताप सिंह उर्फ समीर ठाकुर निवासी सेंट जेवियर स्कूल के सामने मुंगेली को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आयुष ठाकुर, राजू साहू, सूरज मक्कड, प्रदीप सिंह ठाकुर एवं लवजीत सिंह के साथ घटना कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी आयुष प्रताप सिंह उर्फ समीर को बीएनएसएस की धारा 35 (धारा 41-ए सी.आर.पी.सी.) का पालन किया गया है। प्रकरण आरोपी प्रदीप सिंह ठाकुर का अग्रिम जमानत माननीय न्यायालय से होने तथा प्रकरण के अन्य आरोपी 1. सूरज मक्कड़ निवासी शिक्षक नगर मुंगेली 2. आयुष ठाकुर पिता ओमकार सिंह ठाकुर निवासी 27 खोली रायपुर रोड एसएनजी कॉलेज के सामने मुंगेली 3. राजू साहू निवासी कॉलीमाई वार्ड मुंगेली 4. लवजीत सिंह निवासी विवेकानंद वार्ड मुंगेली (नरेन्द्र मेडिकल के पीछे गली) जो घटना दिनांक से फरार है जिनकी लगातार पतासाजी की जा रही है।

मुंगेली पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपियों की पतासाजी हेतू की 5000 रूपये ईनाम घोषणा उक्त आरोपीगण की पतासाजी हेतू हर संभव प्रयास किया जा रहा है, लेकिन पता नही चल पा रहा है उक्त आरोपीगण की गिरफ्तारी हेतू मुंगेली पुलिस अधीक्षक के द्वारा 5000 रूप्ये ईनाम घोषित किया गया है, आरोपीगण का पता बताने या गिरफ्तार कराने वाले को उचित ईनाम प्रदाय किया जावेगा, सूचना बताने वाले का नाम गोपनीय रखा जावेगा।

आरोपीगण की पुर्व आपराधिक रिकार्ड के आधार पर सूचीबद्ध गुण्डा बदमाश मे लाने की प्रक्रिया प्रकरण मे विवेचना दौरान आरोपियो का पुर्व आपराधिक रिकार्ड के आधार पर गुण्डा बदमाश सूची मे लाने की प्रक्रिया की जा रही है आरोपीगण सूरज मक्कड़ व 3 अन्य की चल-अचल संपत्ति की जानकारी हेतू पृथक से प्रतिवेदन भेजी गई है बाद वैधानिक कार्यवाही की जाती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment