संविदा कर्मचारी के परिजन को मिली ईपीएफ बीमा और पेंशन राशि, प्रशासन ने दिखाया संवेदनशील रुख

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- मनरेगा योजना के अंतर्गत जिला पंचायत में सहायक ग्रेड-03 (संविदा) के पद पर कार्यरत स्वर्गीय दशरथ सिंह राजपूत के निधन के बाद प्रशासन ने संवेदनशील पहल करते हुए उनके परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की है। 03 सितंबर को ड्यूटी उपरांत घर लौटते समय हुए सड़क हादसे में दशरथ गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका 04 सितंबर को ईलाज के दौरान दुखद निधन हो गया।


कलेक्टर राहुल देव एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय के निर्देशानुसार मृतक कर्मचारी के परिजन को कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के तहत मिलने वाली बीमा एवं पेंशन की राशि शीघ्र उपलब्ध कराने हेतु त्वरित कार्यवाही की गई। इसके अंतर्गत ईपीएफ संगठन द्वारा मृतक की पत्नी सविता राजपूत को बीमा एवं पेंशन की एरियर्स राशि कुल 5.68 लाख रुपये प्रदान की गई।

इसके अतिरिक्त मनरेगा के तहत उन्हें 1 लाख रुपये की अनुकम्पा अनुदान राशि भी दी गई है। साथ ही, सविता राजपूत को आजीवन 2901 रुपये प्रतिमाह की पेंशन तथा दोनों बच्चों को 25 वर्ष की आयु तक 725-725 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी, जिससे परिवार को आर्थिक संबल मिल सके और बच्चों की शिक्षा निर्बाध रूप से जारी रह सके।

गौरतलब है कि स्वर्गीय दशरथ सिंह राजपूत ग्राम विचारपुर, विकासखंड लोरमी के निवासी थे और 13 अगस्त 2019 से मनरेगा योजना के तहत लगातार सेवा दे रहे थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। मनरेगा विभाग द्वारा संविदा कर्मियों को कर्मचारी भविष्य निधि में पंजीकृत करने की पहल से यह सहायता संभव हो सकी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *