नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए राजनांदगांव पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 243.54 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है.
जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब 36.53 लाख रुपए आंकी गई है. हैरानी की बात यह थी कि तस्करों ने इसे सब्जी की कैरेट्स के नीचे छुपा रखा था और इसे मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र तक पहुंचाने की फिराक में थे।
लेकिन पुलिस की सतर्कता ने उनकी पूरी योजना ध्वस्त कर दी.
Author: Deepak Mittal









