दुकान में मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

लोरमी-मुंगेली जिले के लोरमी नगरपालिका रेस्ट हाउस के सामने निर्माणाधीन दुकान में युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पे पहुंची लोरमी पुलिस ने पंचनामा पस्चात शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मौत कैसे हुई के कारणों को जानने के लिए लोंगो में कौतूहल बना हुआ है हालांकि अभी कारणों का पता नही चल पाया है।


इस विषय मे प्राप्त जानकारी के अनुसार लोरमी के वार्ड क्रमांक 14 रेस्ट हाउस के सामने पान के दुकान हेतु निर्माण कार्य चल रहा है के पास युवक शयना अवस्था मे दिखा दुकान निर्माण करवा रहे व्यापारी द्वारा उसे उठाने का प्रयास किया गया लेकिन युवक नही उठा व्यापारी ने उक्त सूचना वार्ड पार्षद सोहन डड़सेना को दी गयी अन्य लोगो द्वारा भी युवक को उठाये जाने पे हलचल न होता देख मामला गम्भीर जान पार्षद ने पुलिस को इत्तिला किया। मौके पे पहुंची पुलिस द्वारा जांच किये जाने पे जानकारी लगी कि उसकी मृत्यु हो चुकी है।


मौत की खबर आग की तेज गति से फैल गयी और क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। मृतक की पहचान ग्राम परसवारा निवासी शिव प्रसाद धुव्र 45 वर्ष के रूप में की गई।


थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर मौके पे पहुंच के जांच की गई जंहा युवक मृत पाया गया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की विवेचना की जा रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment